Skip to main content

Jivan Satya......

 *काँच की बरनी और दो कप चाय **–** **
        **एक **बोध कथा*
जीवन में जब सब कुछ एक साथ और जल्दी - जल्दी करने की इच्छा होती है , सब कुछ
तेजी से पा लेने की इच्छा होती है , और हमें लगने लगता है कि दिन के चौबीस घंटे
भी कम पड़ते हैं , उस समय ये बोध कथा , " काँच की बरनी और दो कप चाय " हमें याद
आती है ।
दर्शनशास्त्र के एक प्रोफ़ेसर कक्षा में आये और उन्होंने छात्रों से कहा कि वे
आज जीवन का एक महत्वपूर्ण पाठ पढाने वाले हैं ...
उन्होंने अपने साथ लाई एक काँच की   बडी़ बरनी ( जार ) टेबल पर रखा और उसमें
टेबल टेनिस की गेंदें डालने लगे और तब तक डालते रहे जब तक कि उसमें एक भी गेंद
समाने की जगह नहीं बची ... उन्होंने छात्रों से पूछा - क्या बरनी पूरी भर गई ? हाँ
... आवाज आई ... फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने छोटे - छोटे कंकर उसमें भरने शुरु किये
h धीरे - धीरे बरनी को हिलाया तो काफ़ी सारे कंकर उसमें जहाँ जगह खाली थी , समा
गये , फ़िर से प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा , क्या अब बरनी भर गई   है , छात्रों ने
एक बार फ़िर हाँ ... कहा अब प्रोफ़ेसर साहब ने रेत की थैली से हौले - हौले उस
बरनी में रेत डालना शुरु किया , वह रेत भी उस जार में जहाँ संभव था बैठ गई , अब
छात्र अपनी नादानी पर हँसे ... फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा , क्यों अब तो यह
बरनी पूरी भर गई ना ? हाँ .. अब तो पूरी भर गई है .. सभी ने एक स्वर में कहा ..
सर ने टेबल के नीचे से चाय के दो कप निकालकर उसमें की चाय जार में डाली , चाय
भी रेत के बीच स्थित थोडी़ सी जगह में सोख ली गई ...
प्रोफ़ेसर साहब ने गंभीर आवाज में समझाना शुरु किया –
इस काँच की बरनी को तुम लोग अपना जीवन समझो ....
टेबल टेनिस की गेंदें सबसे महत्वपूर्ण भाग अर्थात भगवान , परिवार , बच्चे , मित्र
, स्वास्थ्य और शौक हैं ,
छोटे कंकर मतलब तुम्हारी नौकरी , कार , बडा़ मकान आदि हैं , और
रेत का मतलब और भी छोटी - छोटी बेकार सी बातें , मनमुटाव , झगडे़ है ..
अब यदि तुमने काँच की बरनी में   सबसे पहले रेत भरी होती तो टेबल टेनिस की
गेंदों और कंकरों के लिये जगह ही नहीं बचती , या कंकर भर दिये होते तो गेंदें
नहीं भर पाते , रेत जरूर आ सकती थी ...
ठीक यही बात जीवन पर लागू होती है ... यदि तुम छोटी - छोटी बातों के पीछे पडे़
रहोगे और अपनी ऊर्जा उसमें नष्ट करोगे तो तुम्हारे पास मुख्य बातों के लिये
अधिक समय नहीं रहेगा ... मन के सुख के लिये क्या जरूरी है ये तुम्हें तय करना
है । अपने   बच्चों के साथ खेलो , बगीचे में पानी डालो , सुबह पत्नी के साथ
घूमने निकल जाओ , घर के बेकार सामान को बाहर निकाल फ़ेंको , मेडिकल चेक - अप
करवाओ ... टेबल टेनिस गेंदों की फ़िक्र पहले करो , वही महत्वपूर्ण है ... पहले
तय करो कि क्या जरूरी है ... बाकी सब तो रेत है ..
छात्र बडे़ ध्यान से सुन रहे थे .. अचानक एक ने पूछा , सर लेकिन आपने यह नहीं
बताया कि " चाय के दो कप " क्या हैं ? प्रोफ़ेसर मुस्कुराये , बोले .. मैं सोच
ही रहा था कि अभी तक ये सवाल किसी ने क्यों नहीं किया ...
इसका उत्तर यह है कि , जीवन हमें कितना ही परिपूर्ण और संतुष्ट लगे , लेकिन
अपने खास मित्र के साथ दो कप चाय पीने की जगह हमेशा होनी चाहिये ।
( अपने खास मित्रों और निकट के व्यक्तियों को यह विचार तत्काल बाँट दो .. मैंने
अभी - अभी यही किया है )

Comments

  1. very gudd...mera hi mail paste kr diya..lolzzz

    ReplyDelete
  2. Awesome lesson Akshat... Let's have tea and talk about stones...

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Chapter 4- The Experience...An Unlawfull.....

The Preparation I had till now decided to go for the assignment and prove myself after all opportunity never comes again and again on your door. I was a bit excited from inside and a little bit nervous too. That time I could say it was a mixed type of feeling on percentage basis it could be, 50% excitement and 50%  fear, or 80% excitement and 20% fear, or may be vice verca i.e., 20% excitement and 80% fear. Well I really was not able to understand what I was feeling at that time and thats the best part of it. Sometimes getting out of your comfort zone helps to you see the things in this world which you really admire, events from which you take lessons and memories which you cherish through your whole life, and thats really what all life is all about. Isn't it????? So I started the preparations ... What I needed for this kind of assingment, I sat down on my chair in the cabin and listed down all the things on my note pad. The list was something...

Visit to HCL, Malanjkhand

On 20/6/2012 I visited one of the Asia's biggest Copper Mines in Malanjkhand, Balaghat. It is situated in MP and has border to Chattisgarh. To reach the site I traveled in Scorpio CG 04 HB 8999 which i hired as taxi. Took Scorpio to tackle the great Roads to Malanjkhand and the monsoon rains.  The MCP (Malanjkhand Copper Project) was initiated in 70's and has now grown to one of the biggest in Asia. I had two objectives while visiting the site one was to participate in the Tender issued by HCL for OTR Tyres and other was to inspect APOLLO tyres which we had supplied to one customer IVRCL who is working for HCL in the project. The mine itself is in two phase, work in one phase is done by HCL itself and in one phase two other contractors works IVRCL and RK Transport. The Copper ore excavated is of one the highest quality in India and the mine is yet to be explored full so I guess it would go on working till next50-70 years more and thus providing essential ...

Its not what u think..!!

Its not what u think, neither its what u want..!! Its not what others thinks, nor they would have wanted..!! Its certainly not what it seems, it may be everything what no one thought..!! But its just everything what was required..!! Its life...live it fully..!!! #LiveLifeLoveLife -AB